हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने साल 2016 के लिए अपनी सेलिब्रिटी-100 लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि इस 100-सेलेब्रिटी लिस्ट के टॉप 10 में सात फ़िल्मी सितारों और तीन क्रिकेटर्स ने अपनी जगह बनायी हैं।
बता दें कि 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सलमान खान को नंबर वन सेलिब्रिटी का स्थान मिला है लेकिन फेम के मामले में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सलमान को पीछे छोड़ पहला स्थान प्राप्त किया है तो सलमान को फेम में दूसरा स्थान मिला हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। फेम के मामले में वह 5वें नंबर रहे जबकि उनकी कुल कमाई सिर्फ 32.62 करोड़ ही रही। लिस्ट में 221.75 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख खान को दूसरे पायदान पर रखा गया है. क्रिकेटर विराट कोहली तीसरे, अक्षय कुमार चौथे और महेंद्र सिंह धोनी पांचवें, दीपिका पादुकोण छठे, सचिन तेंदुलकर सातवें, प्रियंका चोपड़ा आठवें, अमिताभ बच्चन नौवें और ऋतिक रोशन दसवें नंबर पर रहे।




































