आज Box Office पर होगी 2016 की सबसे बड़ी टक्कर

0
6

आज यानी कि 12 अगस्त शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच इस साल की सबसे टक्कर होनी जा रही है। एक ओर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ है तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की फिल्म ‘मोहेंजोदाड़ो’ दोनों ही फिल्में बड़ी फिल्में है।

‘मोहेंजोदाड़ो’ आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू कर रही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में है।

‘रुस्तम’ का निर्देशन टीनू देसाई ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता है।  दोनों फिल्मों के बीच टिकट खिड़की पर भी बड़ी परीक्षा देखने को मिलेगी। खबर है कि अक्षय अपनी फीस के बिना ‘रुस्तम’ का बजट 26 करोड़ बता चुके है।

 

अब देखना ये होगा कि इस शुक्रवार से अगले गुरूवार तक कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है। अक्षय की फिल्म रुस्तम, मोहेंजोदाड़ो से आगे रह सकती है क्योंकि इस फिल्म की कहानी काफी अच्छी है और साथ ही फिल्म में देशभक्ति का भी तड़का है। और दो दिन बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी है। जब पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा।

गौरतलब है कि गोवारिकर की फिल्मो का प्रमोशन हमेशा जोरदार रहता है। लेकिन इस बार फिल्म ‘मोहेंजोदाड़ो’ का प्रमोशन इतना जोरदार नजर नहीं आया।  जिसकी वजह फिल्म का पहले से बढ़ा हुआ बजट बतायी जा रही है।

Mohenjodaro vs Rustom (2)

LEAVE A REPLY