Fawad Khan को मोस्ट ब्यूटीफुल मैन और Anushka को मिला मोस्ट ब्यूटीफुल फीमेल अवार्ड
हाल ही में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2015 में बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत आदमी के अवॉर्ड से अभिनेता फवाद खान नवाजा गया है। बता दें कि फवाद खान ने फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर थी।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड सबसे खूबसूरत फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही एक्ट्रैस आथिया शेट्टी को बॉलीवुड के फ्रेश फेस अवॉर्ड की हकदार बनी।
आथिया शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है जोकि सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली मुख्य किरदार निभा रहे है।

















