बता दें कि भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हॉट एंड सेक्सी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता की दौड़ से बाहर हो गई है। उर्वशी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के शीर्ष 15 में भी स्थान नहीं बना पाई।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला ने 2009 में मात्र 15 वर्ष की आयु में ‘मिस टीन इंडिया’ का खिताब जीता था। इसके दो साल बाद उन्होंने ‘मिस एशियन सुपरमॉडल’ और ‘मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल’ के खिताब अपने नाम किए।
साल 2012 में उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता लेकिन उम्र विवाद की वजह से उन्हें इस खिताब से हाथ गंवाना पड़ा था। बता दें कि जल्द ही उर्वशी बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” में नजर आएँगी।
























