Aamir और Anushka बने “हॉटेस्ट वेजीटेरियन 2015”
बता दें कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पेटा ने हॉटेस्ट वेजिटेरियन 2015 के खिताब से नवाजा है। आमिर और अनुष्का ने इस मामले में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनोट, शाहिद कपूर, आर माधवन और धनुष जैसी हस्तियों को पीछे छोड़ इस खिताब को हासिल किया।
आपको बता दें कि इन दिनों आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अनुष्का शर्मा फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” में नजर आएँगी जोकि करन जौहर के निर्देशन में बन रही है।
















