मोदी सरकार की दूसरी सालगिरह समारोह में पहुंचेंगी ये बॉलीवुड हस्तियां

आपको बता दें कि 26 मई को मोदी सरकार अपने दूसरे सालगिरह का जश्न मनाने वाली है। इसके लिए एक बड़े समरोह का आयोजन किया जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के सभी बड़ो सितारों को निमंत्रण भेजा है। इन्फॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग मिनिस्ट्री ने शाहरुख, आमिर और सलमान को इनविटेशन भेजा है।

इस समारोह का नाम ‘जरा मुस्कुरा दो’ रखा गया है और यह इंडिया गेट पर आयोजित किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों को भी आमंत्रित किया गया है।

खबरों के अनुसार सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे। इस प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। बॉलीवुड के गेस्ट की लिस्ट में एआर रहमान, अजय देवगन, रीतेश देशमुख और राजकुमार हिरानी भी हैं।

बता दें कि इस समरोह के लिए बॉलीवुड के तीनो सुपरस्टार्स खान, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को आमंत्रण भेज गया है।  अगर ये तीनों इस समरोह में पहुंचते है तो एक बार फिर से तीनो खान साथ में नजर आएंगे जो कि फैंस के लिए बहुत ख़ुशी का पल होगा।

शाहरुख ने बुधवार को मुंबई में बीजेपी नेता साइना एनसी की कॉफी टेबल बुक मूवर्स एंड मेकर्स को लॉन्च किया। यह 8 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सरकार लोगों के सामने अपने उपलब्धियों का भी बखान करेगी।

narendra modi