‘1920 London’ और ‘One Night Stand’ में होगा टकराव
आगामी हॉरर फिल्म ‘1920 लंदन’ और इरोटिक फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ में बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि दरअसल बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन की अभिनीत फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये फिल्म जैस्मिन डिसूजा के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सनी लियोन के साथ अभिनेता तनुज विरवानी मुख्य किरदार में है। फिल्म जबरदस्त हॉट एंड बोल्ड सीन्स से भरपूर है।
और इसी दिन शरमन जोशी, मीरा चोपड़ा अभिनीत हॉरर फिल्म “1920 लंदन” सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। ये फिल्म टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है। अब ऐसे में अगर ये दोनों फिल्में एक ही दिन यानि कि 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो दोनों फिल्मों के बीच टकराव होगा। और देखना होगा कि फैंस को सनी लियोन की फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ ज्यादा पसंद आती है या फिल्म ‘1920 लंदन’।

















