Bangladesh के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम India की घोषणा

0
15

09 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट मैच सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गयी हैं। बता दें कि इस बार तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच निर्धारित एकमात्र टैस्ट मैच 9 फरवरी से शुरु होगा। पहले यह टैस्ट 8 फरवरी से शुरु होना था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे एक दिन आगे 9 फरवरी से कराने का निर्णय लिया है।

विकेटकीपर रिधिमान साहा ने भी टीम में वापसी करते हुए पार्थिव पटेल की जगह ली हैं। शिखर धवन टीम से बाहर हो गए हैं।

अजिंक्य रहाणे, जयंत यादव, हार्दिक पंड्या भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, आर अश्विन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने अपनी जगह बरकरार रखी है।

Match Team Venue
9–13 February 2017 India vs Bangladesh Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad

टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, रिधिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और अभिनव मुकुंद।

 

LEAVE A REPLY