बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज़ को लेकर कोई व्यवस्थित योजना नहीं हैं, इसका नमूना एक बार फिर आने वाले इन दो शुक्रवार को आने वाला है। 07 और 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 12 फिल्में रिलीज़ होंगी। सवाल यह है कि दर्शक एक साथ 12 फिल्मे कैसे देख सकेंगे। या इनमे से किसी ख़ास फिल्म को ही क्यों चुनेंगे ? इसका बुरा असर सीधा फिल्मों की कमाई पर पड़ेगा।
आपको बता दें कि टिकट खिड़की पर यह भीड़ और भी होती अगर दो फिल्में आखिरी समय पर एक हफ्ते आगे न बढ़ा दी गयी होती।
बता दें कि साथ रिलीज हो रही फिल्मों में यह मारा-मारी इसलिए है क्योंकि दशहरा, दिवाली और क्रिसमस जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बड़े सितारों की बड़ी फिल्में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। इसलिए छोटे और सामान्य बजट वाली फिल्मों के लिए अक्टूबर के पहले तीन शुक्रवार दिए गए हैं। वर्ना इन्हें अपनी फिल्म की तारीख अगले साल तक के लिए आगे करनी पड़ती।
सात अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जया’ में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन हैं। इस फिल्म में सबकी नज़र ‘स्टार सन’ पर है। अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इन फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ा-साहिब की प्रेम कहानी पर आधारित है।
इसी दिन दो अन्य फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, ‘एमएसजी द वारियर: लॉयन हार्ट’ और प्रभुदेवा की अभिनीत फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’। टिकट खिड़की पर बड़ा संघर्ष दिखेगा 14 अक्टूबर को जब 09 फिल्म आएंगी। इनमे से तीन बच्चो की हैं और बाकी सामान्य।
14 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्मों में जिस फिल्म पर नजर होगी वह है मनोज वाजपेयी, विजय राज़ , केक मेनन , अनु कपूर, अनपम खेर, आदित्य शर्मा स्टारर ‘सात उचक्के’। आपको बता दें कि ये फिल्म तीन साल के लंबे समय से विवादों में थी और अब सेंसर बोर्ड से संघर्ष के बाद रिलीज़ हो रही है। सेंसर को इसकी भाषा पर आपत्ति थी।
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म ‘बेईमान लव’ भी 14 अक्टूबर को थिएटर में आएगी लेकिन इसकी कोई सनसनी नहीं है। इसी दिन समाजसेवी अन्ना हज़ारे की बायोपिक भी सिनेमाघरों में लगेगी।
14 तारीख की दो अन्य फिल्में ‘एक तेरा साथ’ और सनी लियोन की एक और अभिनीत फिल्म ‘फुद्दू’ भी शामिल हैं।





























