Kareena Kapoor Khan बनी माँ, दिया बेटे को जन्म

0
32

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान माँ बन गयी हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया हैं। पटौदी खानदान में खुशखबरी आज सुबह करीब 7:30 बजे सुनने को मिली है। करीना कपूर की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है।

डिलीवरी के दौरान हॉस्पिटल में करीना के पति अभिनेता सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, करिश्मा कपूर सहित दोनों स्टार्स का पूरा परिवार मौजूद है। बता दें कि बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया हैं। 

फिल्ममेकर करण जौहर ने इस खुशखबरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है… Karan Johar ‏ My Bebo had a baby boy!!!!!!! Am so so happy!!!!!!!

फिलहाल अभी बेटे की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY