हाई कोर्ट ने सलमान को दी जमानत, नहीं जायेंगे जेल
आज सलमान खान के वकीलों ने सलमान खान की जमानत के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी जिसकी आज सुनवाई थी और जिसमे वे सफल रहे सलमान खान की पांच साल की सजा पर रोक लग गयी है और हाई कोर्ट ने सलमान को जमानत दे दी है।
हाईकोर्ट ने सलमान की 5 साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। जब तक हाईकोर्ट में केस चलेगा सलमान खान जेल नहीं जाएंगे और सलमान आज ही जमानत लेने के लिए सेशंस कोर्ट आएंगे।
जिसके लिए सलमान को नया बेल बांड भरेंगे और पहले सलमान सरेंडर करेंगे और फिर उसके बाद उन्हें जमानत दी जाएगी।
- अपील सुनी जा रही है तो जेल क्यों भेजा जाए. 304- 2 धारा केस में पहले क्यों नहीं लगी- जज
- कार में तीन ही लोग थे. रवींद्र, सलमान और कमाल खान- सरकारी वकील
- सरकारी वकील से जज ने पूछा कि – आप सलमान को जमानत मिलने का विरोध क्यों कर रहे हैं? सजा सस्पेंड करने में क्या दिक्कत है? आप कोर्ट को गुमराह क्यों कर रहे?
- सलमान खान के समर्थक ने जहर खाने की कोशिश की, बॉम्बे हाईकोर्ट के बाहर एक शीशी से जहर पीने की कोशिश की. फैन को अस्पताल ले जाया गया
पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में लिया. फैन ने जहर पीने से पहले कहा- कि मैं सलमान को सजा मिलने से आहत हूं
- जज ने पूछा कमाल खान से पूछताछ क्यों नहीं हुई? सरकारी वकील का पक्ष- कमाल खान ब्रिटिश नागरिक हैं, पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं- सरकारी वकील

















