आज बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन का जन्मदिन है। एक्टर वरूण धवन 28 साल के हो चुके हैं। वरूण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में नामचीन फिल्ममेकर डेविड धवन के यहां हुआ था। उनकी मां का नाम करूणा धवन और भाई का नाम रोहित धवन है।
वरूण ने 2012 में उन्होंने करन जौहर की रोमांटिक कॉमेडी ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रही। साथ ही उनका नाम ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ के लिए नॉमिनेट भी किया गया।
इसके बाद वो ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में लीड रोल प्ले करते नजर आए। वहीं, इस साल उनकी श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा ‘बदलापुर’ सिल्वर स्क्रीन पर आई। गौरतलब है कि इस साल उनकी फिल्म ‘एबीसीडी-2’ और ‘दिलवाले’ भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं।
आपको बता दें कि वरुण धवन का निकनेम ‘पप्पू’ है उनके परिवार वाले उन्हें प्यार से पप्पू कहकर पुकारते है।
Mazale Boxoffice, Bollywood News, Trailers, Crickets







